Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टैगोर के गीतों में निहित राष्ट्रप्रेम के संदेश सशस्त्र बलों को मिलती है ऊर्जा  : सुकांत मजूमदार

उन्होंने अंत में कहा, “भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन जब कोई युद्ध थोपता है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे

09 May 2025

टैगोर के गीतों में निहित राष्ट्रप्रेम के संदेश सशस्त्र बलों को मिलती है ऊर्जा  : सुकांत मजूमदार

कोलकाता। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों में निहित राष्ट्रभक्ति के संदेशों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंग गुरुदेव की प्रेरणादायक पंक्तियों से ऊर्जा लेकर सीमाओं पर डटे हुए हैं।
मजूमदार ने कहा, “गुरुदेव ने कहा था — ‘ओ मेरे देश की मिट्टी, तुझ पर सिर झुकाता हूं।' इन्हीं पंक्तियों से प्रेरणा लेकर हमारे जवान सीमा पर लड़ रहे हैं। अब वक्त है कि देशवासी एकजुट होकर उन्हीं पंक्तियों से प्रेरित हों, जिन्होंने भारतीय साहित्य को वैश्विक ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”
कोलकाता में टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब बदला हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाएं पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही हैं।
मजूमदार ने कहा, “पाकिस्तान के हर सवाल का जवाब भारत के पास है। हमारे सैनिक पहले ही जवाब देना शुरू कर चुके हैं। अब भारत शांत नहीं रहेगा। तीनों सेनाओं ने सीमाओं पर पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेनाओं ने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान ने आम नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “ऐसे हमलों का उचित जवाब दिया जाना ज़रूरी था, और हमारे सैनिक वही कर रहे हैं। बालाकोट हो या पुलवामा, भारत ने हमेशा माकूल जवाब दिया है।”
पाकिस्तान की आर्थिक हालत को लेकर मजूमदार ने कहा कि युद्ध की इच्छा जताने वाले पाकिस्तान की हालत पहले से ही दिवालिया हो चुकी है और उसे अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद मांगनी पड़ रही है।
उन्होंने अंत में कहा, “भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन जब कोई युद्ध थोपता है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टैगोर के गीतों में सशस्त्र बलों को मिलती है ऊर्जा  : सुकांत
उन्होंने अंत में कहा, “भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन जब कोई युद्ध थोपता है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News